Giridih News :झालमुड़ी बांटकर जीत की खुशी मनायी

Giridih News :पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बगोदर, सरिया व गावां में जश्न का माहौल रहा. पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगा और मिठाई बांटकर खुशी जतायी. बगोदर में झालमुड़ी का वितरण किया गया.

पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ जीत की खुशी बगोदर में देखने को मिला. जैसे-जैसे रुझान आ रहे थे, वैसे-वैसे भाजपाइयों के चेहरे खिल रहे थे. समाजसेवी भारत गुप्ता ने जीत की खुशी का इजहार अलग अंदाज में किया. उन्होंने झालमुड़ी बांटकर खुशी जतायी. कहा कि बंगाल में भाजपा कि पहली बार सरकार बनने जा रही है. यह एक बेहतर संकेत है. पार्टी कार्यालय में भी जश्न मनाया गया. आतिशबाजी भी की गयी.

सरिया में पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा आम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर सरिया में जश्न का माहौल दिखा. भाजपा कार्यकर्ता शाम चार बजे सरिया थाना के समीप दयाल भवन पहुंचे और जुलूस निकालकर झंडा चौक पहुंचे. पूरा शहर जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा. लोगों ने जमकर आतिशबाजी की, मिठाई खिलायी. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार मंडल ने की. मौके पर बबलू मंडल, नकुल मंडल, युगल यादव, अरविंद महतो, हरिहर मंडल, चिंतामणी मंडल, रघु मंडल, पींटू मोदी, सोहन मंडल, संटू मंडल, संतोष मंडल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बंगाल समेत अन्य स्थानों पर भाजपा की प्रचंड जीत पर गावां मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है. मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी व आतिशबाजी की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. मौके पर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, ललित पांडेय, मनोज सिंह, आयुष सिन्हा समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >