Giridih News :राजपूत समाज ने दिया एकजुटता पर जोर

Giridih News :उत्तरवाहिनी नदी बराकर के तट पर रविवार को राजपूत समाज का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज हुआ. इसमें समाज के जिलास्तर से लोग शामिल हुए. इस दौरान समाज को एकजुट करने के लिए जिला से गांव स्तर तक संगठन बनाने का निर्णय लिया.

संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी समिति बनाने और केंद्र स्थल का चयन कर संगठन का चुनाव कराने व संविधान बनाने पर भी सहमति बनी. मिलन समारोह के दौरान पालगंज निवासी अशोक सिंह परमार की पुत्री के मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉप रहने और चक्रदहा निवासी कृपाशंकर सिंह के दो बेटों के सरकारी नौकरी प्राप्त करने पर उन्हें बधाई दी गयी. दोनों के परिजनोंं की सराहना करते हुए उनके परिवारों से सीख लेने की अपील की गयी.

समाज कुरीती दूर करने पर मंत्रणा

इसके अलावा दहेज प्रथा, घरेलू विवाद व नशाखोरी पर लगाम लगाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. समाज में एकजुटता बनाये रखने पर जोर दिया गया. पूरे जिले में अलग-अलग संगठनों को एक करने पर भी चर्चा हुई. अध्यक्षता अवधेश कुमार सिंह ने की. मुख्य अतिथि पूर्व जिप सदस्य भोला प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, डॉ ओमप्रकाश सिंह, विष्णु सिंह, पारसनाथ सिंह, सुनील सिंह, अधिवक्ता अमरदेव सिंह, बिनोद सिंह, दिलीप सिंह, प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अशोक सिंह परमार, मिथिलेश सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >