Giridih News :झारखंड में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं: अन्नपूर्णा

बिरनी प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय पलौंजिया स्थित स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का समापन रविवार को हुआ. कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.

कायर्क्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, चतरा के सांसद कालीचरण सिंह, चतरा, सिमरिया व बरही के विधायक जनार्दन पासवान, उज्ज्वल दास व मनोज यादव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे. अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की. भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को सम्मानित किया. स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों के मन को मोह लिया गया. समारोह में विजेता खिलाड़ियों को कप व मेडल और बेहतर कार्य करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को भी अंग वस्त्र व डायरी देकर सम्मानित किया गया.

13 अलग-अलग खेल में 8600 खिलाड़ियों ने लिया भाग

मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया के तहत सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है. अब तक एनडीए के लगभग 300 सांसद सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम करवा चुके हैं. इसी के तहत कोडरमा में भी इस महोत्सव का समापन रविवार को किया गया. कहा कि झारखंड में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें एक प्लेटफार्म देने की है. कोडरमा में 13 अलग-अलग खेल में 8600 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इन खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया, उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जायेगा. कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान होती है और उसे एक बेहतर प्लेटफार्म मिलता है. इससे नह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं. कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा व सूरज कुमार मोदी ने किया. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजदेव साव, लक्ष्मण दास, मुखिया मुकेश यादव, दिलीप दास, प्रवीण प्रभाकर, प्रेमचंद कुशवाहा, लक्ष्मण सिंह समेत जिले के कई नेतागण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >