इस दौरान कई सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया. प्रमुख ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचईडी, जी राम जी, बाल विकास, अंचल, कृषि, प्रखंड विकास, खाद्य आपूर्ति आदि कई विभाग के अधिकारियों से विकास योजनाओं की जानकारी ली. सभी विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं के बारे में बताया. कई सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं रखीं और समाधान की बात कही.
अस्पताल में वीडियो बनाने के दौरान प्रभारी व कर्मियों के रवैये पर नाराजगी
13 फरवरी को रेफरल अस्पताल में इलाज कराने गई धनवार प्रखंड क्षेत्र के चितरडीह निवासी विकास दास की भाभी बबली कुमारी अस्पताल के बाथरूम में गिर गयी थी, जिसका विकास यादव वीडियो बना रहा था. इसी बीच अस्पताल के कर्मी ने देखा, तो आग बबूला हो गया और इसकी सूचना रेफरल अस्पताल के प्रभारी को दिया. मौके पर रेफरल अस्पताल के प्रभारी पहुंच वीडियो बना रहे विकास दास का मोबाइल छीन कर पटक दिया. इससे मोबाइल टूट गया. मोबाइल रख भी लिया लिया. उक्त मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. न्याय नहीं मिला तो पंचायत समिति में मामला रखा गया. उक्त मामले पर प्रमुख ने नाराजगी जाहिर करते हुए खोरीमहुआ एसडीओ से दूरभाष पर बात की.
हलवइया स्कूल से गायब रहते हैं शिक्षक
बैठक में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हलवइया का मामला उठा. यहां दो शिक्षक कार्यरत हैं, बच्चे स्कूल जाते है, लेकिन शिक्षक गायब रहते हैं. बच्चों को मध्याह्न भोजन भी नहीं मिलता है. वहीं, धनवार प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों में सरकारी भवनों को कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा गयी. 10 दिनों में भवन खाली नहीं करने पर लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के लिए लिखित रूप से आवेदन देने पर सहमति बनी. बैठक में बीडीओ देवेंद्र कुमार दास, सीओ यशवंत कुमार सिन्हा, एजीएम जयप्रकाश विश्वकर्मा, उप प्रमुख असगर अली, प्रदीप कुमार चौधरी, रविंद्रनाथ सिंह, शिल्पी कुमारी, अनीता यादव, कुंदन यादव, जितेंद्र यादव, निरंजन तिवारी, मो निजामुद्दीन आदि दर्जनों लोग मौजूद थे.
