कई अपने-अपने परिजनों व समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए जिला समाहरणालय व गिरिडीह प्रखंड कार्यालय पहुंचें. नारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा. मेयर पद के लिए जिला समाहरणालय व वार्ड पार्षद पद के लिए गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया चली. उम्मीदवार आगे-आगे और समर्थन उनके पीछे-पीछे चल रहे थे. कुछ राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद रहे. अभ्यर्थियों ने वार्ड के बड़े-बुर्जुगों से आशीर्वाद प्राप्त किया गया. इधर, मेयर पद के लिए नामांकन कराने के बाद अर्जुन बैठा ने शहरी क्षेत्र में रोड शो किया. सिहोडीह स्थित आम बागान से रोड शो शुरू हुआ जो बड़ा चौक पर आकर समाप्त हुआ. इस दौरान श्री बैठा शहरवासियों से मिलते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे. साथ ही लोगों से समर्थन देने की अपील की.
Giridih News :नामांकन के अंतिम दिन चला शक्ति प्रदर्शन का दौर

Giridih News :नामांकन के अंतिम दिन चला शक्ति प्रदर्शन का दौर
Copied link
Giridih News :नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को शहरी क्षेत्र में गहमागहमी रही. इस दौरान मेयर पद से लेकर वार्ड पार्षद तक के अभ्यर्थियों ने शक्ति का प्रदर्शन किया. कोई जुलूस के शक्ल में नामांकन कराने के लिए पहुंचें थे.