बाहर से आये 60 लोगों को मुखिया ने करायी जांच

धनवार प्रखंड अंतर्गत पड़रिया पंचायत में स्थानीय मुखिया ने क्षेत्र में बाहर से आये लोगों का मेडिकल जांच करायी. मुखिया कांग्रेस यादव ने पंचायत क्षेत्र के खेशनाल, तेलोडीह, गोसाईंबीघा, महेशमरवा, रतबाद, हरलाटांड़, पड़रिया आदि गांवों के कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई आदि शहरों से आये 60 लोगों का शुक्रवार को पंचायत भवन में रेफ़रल अस्तपाल से […]

धनवार प्रखंड अंतर्गत पड़रिया पंचायत में स्थानीय मुखिया ने क्षेत्र में बाहर से आये लोगों का मेडिकल जांच करायी. मुखिया कांग्रेस यादव ने पंचायत क्षेत्र के खेशनाल, तेलोडीह, गोसाईंबीघा, महेशमरवा, रतबाद, हरलाटांड़, पड़रिया आदि गांवों के कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई आदि शहरों से आये 60 लोगों का शुक्रवार को पंचायत भवन में रेफ़रल अस्तपाल से चिकित्सक बुलाकर सबकी मेडिकल जांच करायी.

इसके बाद सभी के नाम, मोबाइल नंबर, आधार संख्या को लेकर होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गयी. मेडिकल टीम में डोरंडा सीएचओ डाॅ अर्पिता कुमारी, डाॅ विजय साव सहित स्थानीय एएनम विद्या सिंह उपस्थित थीं. मुखिया के अनुसार जांच किये गए किसी भी व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले. फिर भी सबों को होम क्वारंटाइन में रहने की बात कही गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >