Giridih News :भाजपा ने 39 मंडलों में से 26 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा

Giridih News :भाजपा झारखंड प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा के अनुमोदन व जिला पर्यवेक्षक अनंत ओझा की सहमति के पश्चात भाजपा जिला गिरिडीह में संगठन पर्व के अंतर्गत संपन्न हुई मंडल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा कर दी गयी.

जिला चुनाव अधिकारी शशिभूषण भगत ने शनिवार की शाम को जिला भाजपा कार्यालय में जिले के 39 मंडलों में से 26 मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की. गिरिडीह नगर अध्यक्ष सहित 13 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा तकनीकी कारणों से नहीं की जा सकी. 13 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा होल्ड पर रखा गया है. बताया गया कि गिरिडीह पूर्वी भाग, हरलाडीह, गिरिडीह नगर, पचंबा, देवरी, डुमरी, बगोदर, अटका आदि मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कुछ दिनों में की जायेगी. इस मौके पर जिला पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक अनंत ओझा ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि सभी सांगठनिक विस्तार व मजबूती करने का काम करेंगे. लोकतांत्रिक तरीके से रायशुमारी करने के उपरांत सभी के नामों की घोषणा की गयी. कहा कि मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा. उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड सरकार जनमुद्दों की उपेक्षा कर रही है. किसानों, नौजवानों, महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग के साथ धोखा किया गया है. राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के साथ मिलकर और एक निर्णायक संघर्ष करने का काम मंडल अध्यक्ष करेंगे. जिला चुनाव अधिकारी शशिभूषण भगत ने कहा कि जिले में 39 मंडल है. सांगठनिक चुनाव के तहत अर्हता पूर्ण करने वाले 26 मंडलों की घोषणा की गई है. दो चार दिनों में शेष मंडलों के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी जाएगी.

ये थे उपस्थित

मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, अशोक उपाध्याय, प्रदीप साव, जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा, संदीप डंगाइच, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, मनोज सिंह, जिला मंत्री रंजीत राय, सुभाषचंद्र सिन्हा, दिनेश यादव, अमर सिन्हा, विनय सिंह, प्रो. विनीता कुमारी, उषा कुमारी, संजू सिंह, संगीता सेठ, प्रकाश सेठ, विनय शर्मा, कामेश्वर पासवान, सुनील पासवान, प्रकाश दास, सुरेश प्रसाद मंडल, पीयूष सिन्हा, राहुल कुमार, नवनीत सिंह, टिंकू सिन्हा, गंगाधर दास, इनोद साव, देवराज आदि मौजूद थे.

मंडल – मंडल अध्यक्ष – मंडल प्रतिनिधि

1. धनवार – अरविंद कुमार – उदय सिंह

2. डोरंडा – राजू पांडेय – सुनीता विश्वकर्मा

3. मनसाडीह – अशोक राय – प्रियंका यादव

4. घोड़थंभा – कृष्ण कुमार वर्मा – महेंद्र कुमार चौधरी

5. तिसरी – सुनील कुमार शर्मा – मनोज यादव

6. चंदौरी – सुनील साव – एनासियस हेंब्रम

7. गावां – चंद्रशेखर आजाद – ललित पांडेय

8. सरिया – मनीष कुमार मंडल – मुकेश यादव

9. कोयरीडीह – नरेश कुमार रजक – दुगलाल महतो

10. जरीडीह – लक्ष्मण प्रसाद सिंह – भुपेंद्र चंद्रवंशी

11. भरकट्टा – प्रवीण प्रभाकर – राजेंद्र राम

12. जमुआ – बालगोविंद यादव – दिलीप कुमार सिंह

13. झारखंडधाम – विकास मंडल – दशरथ प्रसाद वर्मा

14. नवडीहा – सुधीर वर्मा – सूरज नारायण देव

15. चतरो – अजय तिवारी – सुधीर प्रसाद यादव

16. गांडेय – प्रकाश यादव – जयमंगल राय

17. अहिल्यापुर – पुरुषोत्तम कुमार – अरुण हाजरा

18. ताराटांड़ – चिंतामणी सिंह – भीम राणा

19. बेंगाबाद – सौरव मिश्रा – शिवपूजन राम

20. छोटकी खरगडीहा – रघुनंदन कुशवाहा – मुन्ना सिंह

21. लेदा – मनोज पांडेय – भागीरथ मंडल

22. कोवाड़ – मनोहर यादव – सुरेश मंडल

23. गिरिडीह मध्य – खिरोधर दास – अनिल वर्मा

24. पीरटांड़ – अजय सिंह – श्याम प्रसाद

25. निमियाघाट – राजू साव – दिनेश महतो

26. ससारखो – जयप्रकाश वर्मा – राजेश मंडलI

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >