Girdih News:स्वीप कोषांग ने हाट बाजार में मतदाताओं को किया जागरूक

Girdih News:स्वीप कोषांग की टीम गिरिडीह हाट बाजार पहुंच कर मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने और निर्वाचन प्रणाली के बारे में जागरूक किया.

विधानसभा चुनाव 2024 में मतदाता भागीदारी बढ़ाने, नैतिक मतदान व निर्वाचन संबंधी जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं. इसी क्रम में स्वीप कोषांग की टीम गिरिडीह हाट बाजार पहुंच कर मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने और निर्वाचन प्रणाली के बारे में जागरूक किया. मतदाताओं को मतदान का महत्व, निर्वाचन प्रणाली, वोटर हेल्प लाइन ऐप, 1950, सुविधा ऐप, सी-विजिल ऐप व निर्वाचन से संबंधित अन्य जानकारी दी गयी. सभी लोगों से लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा आम चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की गयी. मतदाताओं से 20 नवंबर को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गयी. इस दौरान स्वीप कोषांग की सहयोगी पदाधिकारी नीलम कुमारी, किरण कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >