12वीं विज्ञान में सुकन्या, कॉमर्स में उत्सव, कला में सुप्रिया व 10वीं में सुशांत रहे जिला टॉपर

सोमवार को प्रकाशित सीबीएसई 12वीं व 10वीं के रिजल्ट में गिरिडीह के बच्चे संसाधन संपन्न बड़े शहरों के बच्चों से कम नहीं रहे.

गिरिडीह. सोमवार को प्रकाशित सीबीएसई 12वीं व 10वीं के रिजल्ट में गिरिडीह के बच्चे संसाधन संपन्न बड़े शहरों के बच्चों से कम नहीं रहे. बीएनएस डीएवी की सुकन्या सिया 96.2 प्रतिशत, तो सरस्वती विद्या मंदिर बरगंडा के उत्सव महतो 95.2 प्रतिशत तथा तथा बीएनएस डीएवी की सुप्रिया रानी 94.6 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर रहे.

10वीं में बीएनएस डीएवी के सुशांत को 99 प्रतिशत : 10वीं में बीएनएस डीएवी के आलोक कुमार 99 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉपर तथा गुरुनानक विद्यालय मोहनपुर के सुशांत कुमार सागर व एसआरके डीएवी सरिया की अदिति सागर 97 प्रतिशत अंक लाकर सेकंड टॉपर रहे. इनके अलावा संत मेरी पब्लिक स्कूल सरिया के रितिक राज 96.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे टॉपर रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >