Giridih News:एसपी ने लिया मतदान केंद्र का जायजा

Giridih News:विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था व विभिन्न सुविधाओं का जायजा लेने एसपी डॉ विमल कुमार शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय अर्जुनबाद पहुंचे.

गांडेय. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था व विभिन्न सुविधाओं का जायजा लेने एसपी डॉ विमल कुमार शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय अर्जुनबाद पहुंचे. उन्होंने मतदाताओं से निर्भूक होकर मतदान करने की अपील की. एसपी ने अधिकारियों को कई निर्देश दिये. मतदान केंद्रों पर बिजली, शुद्ध पेयजल, शौचालय व रैंप जैसी तमाम सुविधाओं का जायजा लिया. बूथ में व्याप्त कमियों को समय रहते दूर कर लेने की बात कही. मौके पर गांडेय इंस्पेक्टर कमाल खान, अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी, ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी समेत कई पुलिस अधिकारी, जवान व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >