कंट्रोल रूम समेत व्यवहार न्यायालय का एसपी ने किया निरीक्षण

गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने शनिवार को भंडारीडीह रोड स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान इन्होंने रजिस्टर मेंटेनेंस और अन्य संबंधित डाटा की जानकारी ली.

गिरिडीह.

गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने शनिवार को भंडारीडीह रोड स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान इन्होंने रजिस्टर मेंटेनेंस और अन्य संबंधित डाटा की जानकारी ली. साथ ही शहरी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे से शहरी क्षेत्र की निगरानी को जाना. इसे एलइडी स्क्रीन के माध्यम से देखा. वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को एसपी डॉ कुमार ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये और निष्ठा पूर्वक कार्य करने को कहा. इसके पहले उन्होंने व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया. इस बाबत एसपी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी यूनिटों का निरीक्षण किया जा रहा है. मौके पर डीएसपी वन अंकिता राय, पचंबा थाना प्रभारी मंटू कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >