सड़क हादसे में छह लोग घायल

सड़क हादसे में छह लोग घायल

देवरी. चतरो-गावां मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के भंडराटांड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गये. घटना मंगलवार की दोपहर तीन बजे की है. घटना में बाइक सवार भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में बाघरायडीह गांव के इमरान अंसारी (16 वर्ष), सिराज अंसारी (18 वर्ष), देवरी थाना क्षेत्र के बरजोडीह गांव की सुनिया मरांडी (35 वर्ष), प्रमोद टुडू (40 वर्ष) व ऑटो सवार चकाई थाना क्षेत्र के कोकहरा गांव निवासी सदानंद तुरी (30 वर्ष), भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चौकी गांव के टुसनी देवी (60 वर्ष) घायल हो गये. सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में भर्ती कराया गया. जहां पर उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल इमरान अंसारी, सदानंद तुरी व सुनिया मरांडी को बेहतर उपचार के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गये, वहीं घटना के बाद सड़क पर पड़े घायलों को बचाने के क्रम में एक ऑटो खेत में उतर कर पलट गया. ऑटो में सवार दो लोग सहित कुल छह लोग घायल हो गये. इधर घटना की सूचना पर देवरी थाना के एसआइ गणेश कुमार यादव ने दल बल के साथ भंडराटांड़ पहुंच कर घटना की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >