Giridih News :स्व-गणना प्रक्रिया नागरिकों को सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण पहल : डीसी

Giridih News :जनगणना को सफल, पारदर्शी व सटीक बनाने के उद्देश्य से जिले के वरीय अधिकारियों ने स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की. इस क्रम में डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ बिमल कुमार ने निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना कर आमजनों को स्व-गणना प्रक्रिया के लिए प्रोत्साहित किया.

डीडीसी स्मृता कुमारी, जिला कोषागार पदाधिकारी अनंत मिश्रा व जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर ने भी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की. डीसी ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

सही व अद्यतन जानकारी दर्ज करें

इसके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार की सही व अद्यतन जानकारी स्वयं दर्ज कर सकता है, जिससे जनगणना के आंकड़े अधिक विश्वसनीय और त्रुटिरहित बनते हैं. उन्होंने कहा कि सटीक आंकड़े ही भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत नींव होते हैं. इसलिए सभी नागरिक इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें.

अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें

डीसी ने जिले वासियों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि के भीतर स्व-गणना पोर्टल का उपयोग कर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें. साथ ही जिन लोगों को तकनीकी सहायता की आवश्यकता हो, उनके लिए प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है. यह भी बताया कि स्व-गणना के बाद गणनाकर्मी इसका सत्यापन करेंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी. जिला प्रशासन गिरिडीह जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं.

यह नागरिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है : एसपी : एसपी डॉ बिमल कुमार ने कहा कि स्व-गणना ना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, बल्कि यह नागरिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है. उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि वे समय रहते इस सुविधा का लाभ उठायें और अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें. कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित व सुविधाजनक बनायी गयी है, जिससे हर वर्ग के लोग आसानी से जुड़ सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >