Giridih News :खंडोली में पोल से टकरायी बाइक, दो युवकों की मौत

Giridih News :बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली मोड़ के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. बाइक बिजली पोल से टकराकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.

मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी आनंद कुमार पिता सुधीर राम और विकास राम पिता स्व. राजू राम के रूप में हुई. बताया जाता है कि दोनों युवक दोस्तों के साथ खंडोली नहाने गये थे. वापसी में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंडोली मोड़ के पास बिजली पोल से टकरा गयी.

मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ा

लोगों के मुताबिक मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी. सूचना पर बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे. परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >