Giridih News :नदी किनारे के गावों में होती है बालू डंपिंग
Giridih News :पुलिस प्रशासन की शिथिलता के कारण इन दिनों क्षेत्र में खुलेआम बालू का अवैध कारोबार हो रहा है. कार्रवाई नहीं होने के कारण बालू माफिया का मनोबल इतना बढ़ गया है और वे अब दिन में ही नदी घाटों से बालू उठाव कर रहे हैं.
बालू लदे ट्रैक्टर दिन भर सड़क पर दौड़ते नजर आते हैं. प्रखंड में बराकर, उसरी व जयंती नदी के घाटों से बालू उठाव किया जा रहा है. उसरी नदी किनारे बरहागढ़ही, मेरखोगुंडी, फुलची-पहरदाहा, महादेवडीह, झरघट्टा, जयंती नदी किनारे मेदिनीसारे, करमाटांड़ तथा बराकर नदी से सटे ताराटांड़, बदगुंदा, भंडारीडीह, पंडरी समेत अन्य स्थानों से बालू का उठाव कर आसपास में डंप किया जा रहा है.
मांग के अनुसार की जाती है सप्लाई
नदी घाटों के किनारे रहनेवाले कतिपय सफेदपोश बालू का उठाव कर उसे अपने इलाके में डंप करवाते हैं. इसके बाद मांग के अनुरूप बाहरी ठेकेदार व व्यवसायी को ऊंचे दाम पर सप्लाई करते हैं. सफेदपोशों का स्थानीय पुलिस के साथ कई राजनीतिक दल के नेता, पंचायत प्रतिनिधि का संरक्षण प्राप्त है.
जल्द होगी छापेमारी : सीओ
सीओ मो हुसैन ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. गांडेय अंचल से जुड़े सभी थाना प्रभारियों को बालू के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया है. जल्द ही वे स्वयं बालू के अवैध उठाव और ढुलाई के खिलाफ छापेमारी कर कार्रवाई करेंगे.
बगोदर में मिलती है ऊंची कीमत
इन दिनों बगोदर-सरिया रोड से बालू की ढुलाई धड़ल्ले से जारी है. प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण सरिया के बराकर नदी से घाट से बालू का उठाव कर प्रतिदिन बगोदर समेत अन्य स्थानों पर डंप किया जाता है. बालू माफिया प्रति ट्रैक्टर आठ सौ से एक हजार रुपये देते हैं और दो से तीन हजार रुपये बेचते हैं. बता दें कि सरिया-बिरनी के बराकर नदी घाटों से बगोदर होते हुए रात भर सैकड़ों की संख्या में बालू लदे ट्रैक्टर से निकालते हैं. रात दस बजे रात से लेकर सुबह तक सौ से अधिक ट्रैक्टर बालू की ढुलाई हो रही है. स्थानीय स्तर के अलावा बालू हजारीबाग के बरकट्ठा, विष्णुगढ़ में भी खपायी जाती है,
स्थानीय युवकों की टीम है सक्रिय :
इस धंधा में स्थानीय युवकों का टीम भी सक्रिय है. टीम को रात में बालू बेचती है. दिन में बालू ढुलाई होने के बाद भी स्थानीय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.