Road Accident: गिरिडीह में सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल, दोनों कारों के उड़े परखच्चे

Road Accident: गिरिडीह के गांडेय में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां दो कारों के बीच सीधी टक्कर हो गई है. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.

Road Accident: गिरिडीह के गांडेय में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. सोमवार को गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर पंडरी के पास दो कार में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गये. इस हादसे तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि, दो लोगों की गंभीर चोट लगी है. हादसे में एक वाहन में सवार यूपी के देवरिया के रहने वाले सुरेंद्र सिंह और कैलाश सिंह समेत बोकारो के चास में रहने वाले राजीव रंजन सिन्हा की मौत हो गयी. वहीं दूसरे वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.सूचना पर तारा टांड पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

दो कारों की आमने सामने से हुई टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक, गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर तारा वतंद थाना क्षेत्र के पंडरी के पास स्विफ्ट डिजायर जेएच 09 एपी 0452 एवं बोलेनो जेएच 10 बी वाई 1406 के बीच जोरदार टक्कर हो गयी.इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं एक वाहन में सवार देवरिया यूपी के सुरेंद्र सिंह व कैलाश सिंह और चास बोकारो के राजीव रंजन सिन्हा की मौत हो गयी जबकि दूसरे वाहन में सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक बीबीएमकेवू के कुलपति प्रो रामकुमार सिंह के भाई व रिश्तेदार बताए जा रहे हैं.

Also Read: पांकी विधानसभा से BJP प्रत्याशी डॉ शशि भूषण मेहता ने भरा पर्चा, कहा- पलामू के पांचों सीटों पर होगी भाजपा की जीत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >