चावल लदा मालवाहक वाहन जब्त

देवरी : पीडीएस का चावल लदा होने के संदेह में देवरी अंचलाधिकारी ने बुधवार को एक मालवाहक वाहन को जब्त किया गया है. देवरी थाना क्षेत्र के डहुआटांड़ गांव के पास से जब्त मैजिक वाहन (जेएच10बीएस-7683)पर लगभग पांच क्विंटल चावल लदा है. बरामद चावल प्लास्टिक की बोरियों में भरा है. चावल के साथ वजन करने […]

देवरी : पीडीएस का चावल लदा होने के संदेह में देवरी अंचलाधिकारी ने बुधवार को एक मालवाहक वाहन को जब्त किया गया है. देवरी थाना क्षेत्र के डहुआटांड़ गांव के पास से जब्त मैजिक वाहन (जेएच10बीएस-7683)पर लगभग पांच क्विंटल चावल लदा है. बरामद चावल प्लास्टिक की बोरियों में भरा है.

चावल के साथ वजन करने का एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया गया है. देवरी अंचलाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि चावल लदा मालवाहक को जब्त कर मामले में जांच की जा रही है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी. शुरुआती जांच में यह पता चला कि मालवाहक का ड्राइवर गांव घूम-घूमकर लोगों से चावल खरीदने का काम करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >