Giridh News :राजस्व, निबंधन व भूमि सुधार कार्यों की हुई समीक्षा

Giridh News :समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता (एसी) बिजय सिंह बिरूआ ने राजस्व, निबंधन व भूमि सुधार से जुड़े मामलों को लेकर बैठक की. बैठक में अपर समाहर्ता वे अंतर विभागीय भूमि हस्तांतरण, म्यूटेशन, म्यूटेशन अपील, भूमि सीमांकन, किराया संग्रह, परिशोधन, पीजी पोर्टल/सीपीजीआरएएमएस, ई-राजस्व न्यायालय (आरसीएमएस) समेत अन्य के प्रतिवेदनों पर बिंदुवार समीक्षा की.

एसी ने लंबित आवेदनों का निष्पादन कैंप लगा कर करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों को भूमि हस्तांतरण की समीक्षा की. उन्होंने भूमि हस्तांतरण हेतु प्राप्त अधियाचना की अंचलवार अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. समीक्षा के क्रम में लंबित म्यूटेशन के आवेदनों पर एसी ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में ही आवेदनों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें.

आवेदनों का तय समय पर करें निष्पादन

वैसे आवेदन जो 90 दिनों से ज्यादा लंबित हैं उन्हें यथाशीघ्र निष्पादित करें. इसके अलावा उन्होंने विभिन्न अंतर विभागीय भूमि हस्तांतरण मामलों की भी जानकारी ली, साथ ही उनके यथाशीघ्र निष्पादन करने को भी कहा कि वहीं जिन क्षेत्रों में भूमि हस्तांतरण का कार्य लंबित है, वहां के संबंधित अंचलाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव जल्द से जल्द भेजने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने संबंधित अंचल अधिकारी को विभिन्न परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि के म्यूटेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का भी निर्देश दिया. बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अवर निबंधक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >