Giridih News :पाकिस्तान का झंडा जलाकर जताया विरोध

Giridih News :विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान सरकार व झंडा जलाया. प्रदर्शन टावर चौक पर किया गया.

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान सरकार व झंडा जलाया. प्रदर्शन टावर चौक पर किया गया. इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाये गये. कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हाल ही में हुए सैलानियों पर जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की गयी. आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग केंद्र सरकार से की गयी. कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से देने की जरूरत है. केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया गया. कार्यक्रम में भाजपा नेत्री विनीता कुमारी, कुटुंब प्रबोधन की पूनम बरनवाल, अनूप यादव, हरविंदर सिंह बग्गा, मुकेश रंजन सिंह, रविंद्र स्वर्णकार, शक्ति साव, उज्ज्वल तिवारी, अमित आर्य, समीर दीप, पवन कांधवे सहित कई हिंदू संगठनों के प्रमुख लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >