ओपी प्रभारी पर पक्षपात व आम लोगों को परेशान करने का आरोप, भाकपा माले करेगी प्रदर्शन

जमुआ के नवडीहा ओपी प्रभारी की कार्यशैली के विरोध में भाकपा माले ने 31 अगस्त को धरना देने का निर्णय लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कार्यकर्ताओं की मांग।

जमुआ प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र स्थित मालुवाटांड़ गांव में भाकपा माले की जनरल बॉडी बैठक सह ग्राम सभा आयोजित की गयी. बैठक में नवडीहा ओपी प्रभारी साबित महतो की कार्यशैली को लेकर गंभीर आरोप लगाये गये.

वक्ताओं ने उन पर आम लोगों को परेशान करने, पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने और अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया. बैठक में सर्वसम्मति से 31 अगस्त 2026 को नवडीहा ओपी के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय हुआ.

आम लोगों को बेवजह परेशान करने का आरोप

मौके पर भाकपा माले प्रदेश कमेटी सदस्य व जिला परिषद सदस्य विजय पांडेय ने कहा कि पिछले कुछ समय से नवडीहा ओपी प्रभारी पर आम लोगों को बेवजह परेशान करने और पक्षपात करने के आरोप सामने आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जनमुद्दों को लेकर जब पार्टी कार्यकर्ता थाना प्रभारी से जानकारी लेने या मिलने का प्रयास करते हैं, तो उनके मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिये जाते हैं. मिलने के लिए समय मांगने पर भी टाल देने की शिकायत है.

थाना प्रभारी के रवैये से लोगों में बढ़ रही नाराजगी

विजय पांडेय ने आरोप लगाया कि ओपी प्रभारी अपने क्षेत्राधिकार से बाहर के मामलों में भी हस्तक्षेप करते हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस की निष्पक्ष भूमिका के बजाय किसी एक पक्ष के समर्थन में कार्रवाई किये जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. नेताओं ने कहा कि नवडीहा क्षेत्र में पहले से कायम शांति और सौहार्द को पुलिस की ऐसी कार्यशैली प्रभावित कर रही है.

धरना-प्रदर्शन को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाने की अपील

बैठक में 31 अगस्त के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गयी. कार्यकर्ताओं को गांवों जन संपर्क कर अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया. मौके पर एपवा नेत्री मीना दास, इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड सचिव वीरेंद्र वर्मा, कामेश्वर साहू, सुधीर साह, बाबूलाल मंडल, नकुल दास, परमानंद दास, तेजो दास और सहदेव दास सहित सैकड़ों ग्रामीण व पार्टी समर्थक मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >