Giridih News :प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर गिरजाघरों में प्रार्थना सभा

Giridih News :प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार सुबह से शाम तक मिस्सा पूजा व क्रिसमस कैरोल का दौर चला. प्रभु यीशु जन्मोत्सव को ले माहौल आनंदमय रहा.

क्रिसमस के अवसर पर गुरुवार की सुबह विभिन्न गिरजाघरों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. प्रार्थना सभा के बाद सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी और क्रिसमस केरॉल्स का आयोजन कर नृत्य संगीत का आनंद उठाया. गिरिडीह शहरी क्षेत्र समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के गिरजाघरों व ईसाई बहुल इलाके में क्रिसमस को ले उल्लास का माहौल देखा गया. क्रिसमस के अवसर पर स्टीवेंशन मेमोरियल चर्च पचंबा में प्रार्थना सभा का संचालन पास्टर सन्नी दास और पास्टर एफटी हांसदा ने किया. ख्रीस्त राजा चर्च अलकापुरी में मिस्सा अराधना का संचालन जोआकिम जैकब ने किया. इसी तरह ब्राइड चर्च व पीएच चर्च बरगंडा और पीएच चर्च कोलडीहा में विशेष प्रार्थना सभा हुई. चर्चों में पास्टर व पल्ली पुरोहित ने क्रिसमस पर्व को मानव प्रेम दिवस का प्रतीक बताया. कहा कि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया है कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह अनंत जीवन पाये. चर्च आराधना के उपरांत लोगों ने क्रिसमस केक खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी. इस मौके पर युवक-युवतियों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया. मौके पर काफी संख्या में मसीही समुदाय के लोग मौजूद थे.

ग्रामीण इलाकों में रही क्रिसमस की धूम

गांडेय प्रखंड के महेशमुंडा मिशन समेत खोरीमहुआ, अलयटांड़, ताराटांड़, तिलेबोनी मिशन में क्रिसमस को ले उत्साह का माहौल रहा. महेशमुंडा चर्च में बुधवार की रात व गुरुवार की सुबह फादर मसीचरण, फादर मॉरिश समेत अन्य के नेतृत्व में प्रार्थना सभा हुई. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने संसार के पापियों को बचाने के लिए उद्धार का मार्ग खोला और हम सभी को एक दूसरे से प्रेम करना सिखाया. वहीं, खोरीमहुआ चर्च में फादर मसी ने मिसा पूजा की. प्रार्थना सभा के बाद यहां क्रिसमस केरॉल्स गाकर खुशियां मनायी गयी. मौके पर मसीही समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस केक खिलाया और क्रिसमस की बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >