पोल्ट्री फार्म का ताला तोड़कर एक लाख नकद समेत दो लाख की चोरी

देवरी अंचल के बरवाबाद में पोल्ट्री फार्म से चोरों ने ₹1 लाख नकद समेत ₹2 लाख की संपत्ति चोरी कर ली. ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

देवरी अंचल के हीरोडीह थाना क्षेत्र के बरवाबाद में संचालित पोल्ट्री फार्म से बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर एक लाख रुपये नकद समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. चोरी का सामान लेकर भाग रहे दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया, जिसमें एक आरोपी ग्रामीणों के हाथ लग गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया. पकड़े गये आरोपी को ग्रामीणों ने हीरोडीह पुलिस के हवाले कर दिया.

ताला तोड़कर सामान और नकदी ले गये चोर

भुक्तभोगी इरफान अंसारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे चोरों ने पोल्ट्री फार्म के दरवाजे में लगा ताला तोड़ दिया. इसके बाद फार्म के अंदर रखे जेड पंप, इन्वर्टर, बैट्री, स्टेबलाइजर, पंखा, कूलर और एक लाख रुपये नकद समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार होने लगे.

आवाज सुनकर ग्रामीणों ने किया पीछा

चोरी के दौरान सामान ले जाने की आवाज सुनकर फार्म के पास सो रहे प्रहरी युवकों को घटना की जानकारी हुई. उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चोरों का पीछा किया. ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन इनमें से एक चकमा देकर भाग निकला. दूसरे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर हीरोडीह पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि पोल्ट्री फार्म में चोरी की सूचना मिली है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश और चोरी गये सामान के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shrawan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >