सड़क पर गिरे रुपये उठाने से भी डर रहे हैं लोग

बेंगाबाद : कोरोना का भय इस कदर हावी हो गया है कि लोग एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं. किसी भी संदिग्ध वस्तु को छूने या उसके पास जाने से परहेज कर रहे हैं. पहले सड़क या किसी अन्य स्थान पर रुपये पड़ा देख लोग झपट पड़ते थे, पर अब स्थिति उलट गयी है. […]

बेंगाबाद : कोरोना का भय इस कदर हावी हो गया है कि लोग एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं. किसी भी संदिग्ध वस्तु को छूने या उसके पास जाने से परहेज कर रहे हैं. पहले सड़क या किसी अन्य स्थान पर रुपये पड़ा देख लोग झपट पड़ते थे, पर अब स्थिति उलट गयी है.

सड़क पर गिरे रुपये पर लोगों की नजर पड़ती है तो उसे कोई भी उठाने से हिचकता है. उन्हें अनजान के रुपये को छूने का भय होता है. यह नजारा शुक्रवार को बेंगाबाद चौक पर देखा गया. बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग चौक के अलावा एक-दो स्थान पर 50-50 रु के कुछ नोट गिरे हुए थे.

सुबह उस पर नजर पड़ते ही लोग सतर्क हो गये. रुपये उठाने की बजाय लोक कोरोना का खतरा भांप कर दूर भाग रहे थे. स्थानीय निवासी सुमित कुमार, गौतम कुमार, आशीष कुमार सहित अन्य ने यह जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >