Giridih News :सराक भवन में हर्षोल्लास से मना पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक उत्सव

Giridih News :शिखरजी स्थित सराक भवन में जैन आचार्य श्री सुयश सूरीश्वरजी महाराज की प्रेरणा से आयोजित पंचान्हिका महोत्सव के अन्तर्गत जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ प्रभु का जन्म कल्याणक दिवस रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया.

रविवार को पूरे दिन मंदिर दर्शन, भक्तांबर पाठ, शांति स्नात्र पूजा, 108 पार्श्वनाथ पूजन, संध्या भक्ति जैसे विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए. इसमें झारखंड व पश्चिम बंगाल से आये सराक श्रद्धालु श्रद्धाभाव से लगे रहे. धार्मिक अनुष्ठानों में 108 पार्श्वनाथ पूजन व एकासना मोहनलाल, विमलाबाई, घेरवचंदजी जैन व लीलाबाई जैन ने करावायी. वहीं शांति स्नात्र पूजन बबलू सराक व टुंपा सराक के सौजन्य से संपन्न हुई. मुनि श्री हर्षयश विजय महाराज के सांसारिक परिवार कर्ण मंडल व रीता देवी ने नवकारसी का लाभ लिया.

कई धार्मिक अनुष्ठान हुए

विधिकार काजल राय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये. इसमें मिहिर, श्यामली राय, हाराधन माजि, बबलू सराक, टुंपा सराक, विश्वजीत माजी, दिलीप सराक व प्रवीर माजी का विशेष सहयोग रहा. इनके अलावा रितेश सराक, विनय सराक, माणिक सराक, हार्दिक, सिद्धम माजी, मनेश माजी, बंकिम माजी, सुनील माजी, विक्रम राय, सपन माजी समेत अन्य भक्तों की विशेष भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >