Giridih News: किराना दुकान में अंग्रेजी शराब बेचते संचालक धराया

Giridih News: पुलिस ने दुकानदार एकलाल दास को गिरफ्तार कर लिया. कांड (संख्या 147/24) अंकित करने के बाद दुकानदार को जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह को जानकारी मिली थी कि एकलाल दास की दुकान से शराब बेची जा रही है.

बेंगाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात ताराटांड़ पंचायत के बड़ियाबाद गांव में छापेमारी कर एक किराना दुकान से अंग्रेजी शराब जब्त किया. पुलिस ने दुकानदार एकलाल दास को गिरफ्तार कर लिया. कांड (संख्या 147/24) अंकित करने के बाद दुकानदार को जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह को जानकारी मिली थी कि एकलाल दास की दुकान से शराब बेची जा रही है. पचंबा इलाके से अंग्रेजी शराब खरीदकर दुकान से ऊंची कीमत पर इसे बेची जा रही है. सूचना पर बेंगाबाद पुलिस को किराना दुकान से दो दर्जन से अधिक बियर की बोतल को बरामद करने में सफलता पायी. पुलिस शराब की गुणवत्ता की जांच में जुट गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के कई अन्य किराना दुकानों में अवैध धंधा संचालित होने की जानकारी मिली है. जल्द ही छापेमारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >