छूटे क्षेत्रों में जल्द होगा सेनेटाइजेशन : नगर आयुक्त

गिरिडीह : नगर आयुक्त अनिल कुमार राय ने कहा कि नगर निगम की ओर से शहरी क्षेत्र में लगातार सेनेटाइजेशन का काम चल रहा है. इसके अलावा विधायक की ओर से उपलब्ध कराये गये वाहन से भी विभिन्न इलाकों को सेनेटाइज किया जा रहा है. कहा कि जो क्षेत्र छूटे हुए हैं वहां शीघ्र सेनेटाइजेशन […]

गिरिडीह : नगर आयुक्त अनिल कुमार राय ने कहा कि नगर निगम की ओर से शहरी क्षेत्र में लगातार सेनेटाइजेशन का काम चल रहा है. इसके अलावा विधायक की ओर से उपलब्ध कराये गये वाहन से भी विभिन्न इलाकों को सेनेटाइज किया जा रहा है. कहा कि जो क्षेत्र छूटे हुए हैं वहां शीघ्र सेनेटाइजेशन का काम कराया जायेगा. नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी 36 वार्डों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है कि यहां के कुल कितने लोग दूसरे प्रदेशों में फंसे हैं. विभाग के निर्देश पर डाटा संग्रह किया जा रहा है. इस आलोक में सभी वार्ड पार्षदों से जानकारी हासिल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >