Giridih News :बाल विवाह की सूचना पर पहुंचे अधिकारी

Giridih News :बाल विवाह की सूचना पर बुधवार को बाल संरक्षण विभाग की टीम समेत बीडीओ व सीओ एक गांव पहुंची और शादी रुकवायी. प्रशासनिक टीम ने नाबालिग लड़की को थाना लाया और बाल संरक्षण केंद्र (सीडब्ल्यूसी) भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी.

मामला ताराटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है. बुधवार को बाल संरक्षण विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि ताराटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग का शादी हो रही है. सूचना पर बीडीओ निसात अंजुम, सीओ मो.हुसैन, चाइल्ड लाइन के संतोष वर्मा, बाल संरक्षण विभाग के सुबोध कुमार समेत अन्य ताराटांड़ पुलिस के साथ गांव में पहुंचे. टीम विवाह को रोककर नाबालिग बच्ची को अपने साथ थाने ले आयी. बाल संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को सीडब्लूसी के नेतृत्व में बाल संरक्षण गृह ले जाया जायेगा. मौके पर मुखिया केशर मुर्मू, पंचायत सचिव नुनूलाल रविदास, महिला पर्यवेक्षिका रेणुका लता, सेविका सीता हांसदा समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >