आवेदन देकर परिजन ने कहा है कि पिछले शनिवार को छात्रा पंचायत के एक विद्यालय में पढ़ने गयी थी. छुट्टी के काफी देर बाद भी जब घर नहीं लौटी, तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला. इसके बाद बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया गया है. उसके मोबाइल की जांच में पता चला कि एक युवक से उसकी पुत्री की बातचीत होती थी. इसके आधार पर उक्त मोबाइल नंबर से फोन करने पर बताया कि वे उत्तर प्रदेश के कासगंज से बात कर रहे हैं और उसकी पुत्री यहां आयी है. इसके बाद से नंबर बंद हो गया. पुलिस मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस टीम जांच में जुट गयी. लेकिन, एक सप्ताह बीतने के बाद भी नाबालिग छात्रा का सुराग नहीं मिलने के बाद, परेशान ने गिरिडीह एसपी से मिलकर मदद की गुहार लगायी है.
Giridih News :एक सप्ताह लापता छात्रा का सुराग नहीं, एसपी से मदद की गुहार

Giridih News :एक सप्ताह लापता छात्रा का सुराग नहीं, एसपी से मदद की गुहार
Copied link
Giridih News :मोतीलेदा पंचायत के एक गांव से लापता हुई नाबालिग स्कूली छात्रा का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं मिला है. परेशान परिजनों ने वरीय पुलिस अधिकारी से मदद मांगी है.