Giridih News: अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलटा, सामान लूट ले गये लोग

Giridih News: चतरो-जमुआ मुख्य सड़क पर देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा गांव के पास मंगलवार की रात एक मालवाहक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. पिकअप वैन पर लदे सामान को अज्ञात लोगों उठा कर ले गये.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि चकाई जमुई बिहार का एक किराना व्यवसायी राजकिशोर गुप्ता मंगलवार की शाम राजधनवार राशन दुकान से संबंधित चोकर, अरहर दाल, चना का सत्तू, गुड़ वापस लौट रहा था. इस क्रम में जमुआ-चतरो मुख्य सड़क पर मकडीहा गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. वाहन पलटने के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पिकअप के डाला व सड़क पर बिखरे समान लेकर चलते बने. व्यवसायी ने देवरी पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया सामान लूट कर ले जाने की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >