Giridih News :कल से तीन दिनों की सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे मनरेगा कर्मी

Giridih News :झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर मनरेगा कर्मियों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है. हड़ताल तीन दिनों तक चलेगी.

इस संबंध में बेंगाबाद के कर्मियों ने बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू को मांग पत्र सौंपकर इसकी जानकारी दी है. कहा है कि वे सेवा स्थायीकरण और महीनों से लंबित मानदेय भुगतान के लिए सोमवार से बुधवार तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे. तीन दिनों के अंदर सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखायी, तो सभी कर्मी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. कहा : मनरेगा कर्मियों की बेहतर भविष्य के लिए सहयोग और समर्थन की बीडीओ से उम्मीद है. मांग पत्र में बीपीओ हेमलता कुमारी, लेखापाल जीवन तुरी, रोजगार सेवक मो हासिम हुसैन, नवीन कुमार, भीम महतो, मो आमिर हसन, संतोष त्यागी, महादेव सोरेन, जोपला मुर्मू, मो अमजद हुसैन, मो इसरार आलम, मो फैजुद्दीन, सिराज अंसारी, अशोक कुमार साहू, मनोज वर्मा, पवन कुमार, केदारनाथ कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विनोद कुमार सहित अन्य के हस्ताक्षर हैं.

बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

झारखंड प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर देवरी प्रखंड के मनरेगा कर्मी सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. संघ के सदस्यों ने शनिवार को बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. कहा कि इस अवधि में सरकार ने मांग पूरी नहीं की, तो सभी कर्मचारी 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. मौके पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर दास, बीपीओ राजकुमार हेंब्रम, जेई विजय उरांव, रोजगार सेवक रामसुंदर गोपाल, सुरेश चौधरी, मो करीम, जयप्रकाश राम, सहायक दाऊद अंसारी, कंप्यूटर ऑपरेटर मो मजीद, जयप्रकाश राम आदि मौजूद थे.

सेवा सुरक्षा और वेतन संरचना में समानता की मांग

सेवा सुरक्षा स्थायीकरण एवं वेतन संरचना में समानता की मांग को लेकर मनरेगा कर्मचारी संघ गांडेय के सदस्य आगामी नौ मार्च से तीन दिनों की सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे. मांग पूरी नहीं होने पर 12 मार्च से बेमियादी हड़ताल करेंगे. यह जानकारी मनरेगा कर्मचारी संघ के सोनालाल हेंब्रम ने दी. इस आशय का एक ज्ञापन शनिवार को बीडीओ निशात अंजुम को दिया गया है. बताया कि यह आंदोलन झारखंड राज्य कर्मचारी मनरेगा संघ के प्रदेश कमेटी के आह्वान पर होगा. बताया कि मनरेगा संघ के आंदोलनों का सीबीपीओ, ऐई, जेई, लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक, ग्राम रोजगार सेवक समर्थन करेंगे. बीडीओ को सौंपे गये ज्ञापन में मनरेगा संघ के चंदन कुमार, मो जमालुद्दीन, प्रकाश सोरेन, मो फिरोज, मंटू कुमार, मो रियाजउद्दीन, अशोक बैठा, मो सलाउद्दीन समेत अन्य कर्मियों के हस्ताक्षर शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >