पांच पीसीसी सड़कों का विधायक ने किया शिलान्यास

बगोदर प्रखंड की बेको प. पंचायत में पांच पीसीसी सड़कों का शिलान्यास बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने किया. इन सड़कों में औरा पंचायत के ग्राम दामा में एक पीसीसी सड़क विधायक कोष से बनेगी.

बगोदर.

बगोदर प्रखंड की बेको प. पंचायत में पांच पीसीसी सड़कों का शिलान्यास बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने किया. इन सड़कों में औरा पंचायत के ग्राम दामा में एक पीसीसी सड़क विधायक कोष से बनेगी. सड़कों की लागत 15 लाख 40 हजार की होगी. इस दौरान विधायक श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से यह संभव हो पाया है. क्षेत्र में गांव-टोले मुहल्लों की कच्ची सड़कों का पक्कीकरण प्राथमिकता में है. उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता की देखरेख की जवाबदेही ग्रामीणों की है. बनने वाली सड़कों में बेको साहू मुहल्ला, बेको में मुसाफिर अंसारी घर से राम सागर तालाब तक, घंघरी में हिरामन महतो घर से शम्भू महतो घर तक, बेकोटांड़ पर सरफराज अंसारी घर से ताहिर अंसारी घर तक, दामा में अर्जुन महतो के घर तक सड़क बनेगी. मौके पर प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, गजेंद्र महतो, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया मुनेजा खातून, पंसस सदस्या निखत परवीन, इस्राइल अंसारी, रज्जाक अंसारी, कुमोद यादव, राजकुमार महतो, शम्भू महतो, मकसूद अंसारी, राजू रजक, जोगेंद्र यादव, जागेश्वर महतो, जियाउल, शाहबुद्दीन अंसारी, अनवर अंसारी समेत अन्य महिला-पुरुष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >