युवती से शादी करने कि जिद पर नाबालिग पहुंचा बाल सुधार गृह

नाबालिग होने के बाद भी युवती के साथ शादी रचाने पर आमदा नाबालिग को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया. मामला बेंगाबाद के एक गांव का है.

बेंगाबाद. नाबालिग होने के बाद भी युवती के साथ शादी रचाने पर आमदा नाबालिग को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया. मामला बेंगाबाद के एक गांव का है. बताया जाता है कि एक नाबालिग किशोर की जान पहचान रिश्तेदार के यहां आने जाने के क्रम में एक युवती से हो गयी. इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध गहराने लगा. इसकी भनक लगने पर किशोर के पिता ने उसे डांट फटकार लगायी. इसके बाद भी किशोर अपनी हरकत से बाज नहीं आया. इधर, परिजनों की फटकार के बाद युवक अपने जान पहचान के युवकों के पास सूरत चला गया. सूरत से भी वह युवती से बातचीत जारी रखा. पंचायत में मामला को सलटाया गया. परिजनों की नजर से छुपकर दोनों की बात होते रही. इधर, शनिवार की देर रात किशोर युवती के घर पहुंच गया. युवती के साथ नाबालिग को देख परिजन भड़क गये और खरीखोटी सुनाते हुए बेंगाबाद पुलिस को सूचना दी. सूचना पर रात में पुलिस गांव पहुंची और दोनों को थाना ले आयी. इधर, नाबालिग के पिता के आवेदन पर पुलिस ने जानकारी चाइल्ड लाइन के अधिकारियों को दी. चाइल्ड लाइन के अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया. जबकि, युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >