वयस्क बीसीजी टीकाकरण को ले बैठक

वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सीएचसी देवरी में मंगलवार को बैठक आयोजित की गयी.

देवरी.

मिलेनियम डेवलपमेंट गोल, टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जुलाई, अगस्त एवं सितंबर माह में चलने वाले वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सीएचसी देवरी में मंगलवार को बैठक आयोजित की गयी. मौके पर डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि अजय कुमार सिन्हा, बीपीएम आलोक कुमार ने सहिया साथी व सहिया को कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर ड्यू लिस्ट तैयार करने की जानकारी दी. बताया गया कि अभियान के तहत मधुमेह से ग्रसित, पांच वर्ष की अवधि में टीबी रोग से पीड़ित हुए लोग व उसके परिवार के सदस्य, 18 किलोग्राम से कम वजन के लोग, धुम्रपान करने वाले लोग एवं 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जायेगा. बैठक में सहिया नीलम देवी, रीता देवी, प्रेरणा देवी, नीतू देवी, सुमा देवी, उमय कुलसुम, नुरेशा खातून, दुलारी देवी, शोभा देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >