Giridih News :कचरे के ढेर में मिली हजारों रुपये की दवा

Giridih News :गावां हाट बाजार में रविवार सुबह कचरे के ढेर में हजारों रुपये मूल्य की दवा फेंकी हुई मिली. इसमें आयरन व फॉलिक एसिड की बड़ी मात्रा में टैबलेट थी. सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जाम हो गयी.

दवा के पैकेट पर एक्सपायरी डेट जनवरी 2027 अंकित है, जिससे यह साफ है कि दवा अभी उपयोग योग्य थी. लोगों के बीच चर्चा होने लगी कि आखिर इतनी मात्रा में दवा कचरे में कैसे पहुंची. ग्रामीणों का आरोप है कि दवा को नष्ट करने के उद्देश्य से फेंका गया है. वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि दवा को जलाने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही बाजार में मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गयी.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी ले

गये दवा

मामला चर्चा में आने के बाद दवा को वहीं छोड़ दिया गया. जानकारी मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी हाट बाजार पहुंचे और कचरे में पड़ी सभी दवाओं को बोरे में भरकर ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >