Giridih News :बिरनी के युवक का सूरत में फांसी में फंदे से झूलता मिला शव

Giridih News :बिरनी प्रखंड के चोंगाखार पंचायत के सचिन कुमार वर्मा का शव सूरत में संदिग्ध स्थिति में रविवार की अलसुबह फांसी के फंदे से झूलता मिला.

बताया जाता है कि सचिन अपने बहनोई रांगामाटी निवासी के साथ रहकर सरदार मार्केट सूरत के अंजना फार्म हाउस में इंब्रोडरी का काम करता है. वह एक माह पूर्व ही सूरत गया था. सूरत में रह रहे मृतक का चचेरे भाई बिनोद वर्मा ने बताया कि रविवार अलसुबह फोन पर सूचना मिली कि सचिन ने साड़ी के फंदा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही सूरत पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सूरत पुलिस ने गांव के युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया

सूरत पुलिस संदेह के आधार पर गुरहा गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी मिलने पर मृत युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पूरे गांव में मातम पसर गया. मृतक अपने पीछे पत्नी मुंद्रिका देवी, दो पुत्र व एक पुत्री व मां को छोड़ गया. बताया जा रहा है कि मृत युवक की पत्नी 15 दिनों से अपने बच्चों के साथ मायके में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >