फांसी के फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

बेंगाबाद थानांतर्गत मंगरोडीह निवासी गोवर्धन महतो की पुत्री डिंपल कुमारी का शव ससुराल में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला. जानकारी के बाद परिजन मंगरोडीह से जामताड़ा जिले के नारायणपुर थानांतर्गत सिंदरी गांव पहुंचे, जहां बेटी का शव फंदे में झूलता दिखा. परिजनों ने पुत्री की हत्या कर शव को फंदे से झुला देने की शिकायत थाना में की है.

बेंगाबाद. बेंगाबाद थानांतर्गत मंगरोडीह निवासी गोवर्धन महतो की पुत्री डिंपल कुमारी का शव ससुराल में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला. जानकारी के बाद परिजन मंगरोडीह से जामताड़ा जिले के नारायणपुर थानांतर्गत सिंदरी गांव पहुंचे, जहां बेटी का शव फंदे में झूलता दिखा. परिजनों ने पुत्री की हत्या कर शव को फंदे से झुला देने की शिकायत थाना में की है.

एक दिन पूर्व मायके से गयी थी ससुराल

बताया जाता है कि गोवर्धन महतो की छोटी पुत्री डिंपल कुमारी की शादी एक साल पहले सिंदरी गांव के बचनदेव यादव के साथ हुई थी. उसे कोई संतान नहीं थी. डिंपल एक शादी समारोह में भाग लेने शुक्रवार को मायके आयी थी. समारोह के बाद वह ससुराल लौट गयी. इधर, रविवार को ससुराल से फोन कर परिजनों को डिंपल की तबीयत खराब होने की जानकारी दी गयी. परिजन शाम को उसकी ससुराल पहुंचे तो डिंपल को मृत अवस्था में फांसी के फंदे से झूलता दिखा. परिजनों के अनुसार शव को देखने से नहीं लग रहा था कि फांसी से झूलकर उसने जान दी है. परिजनों ने ससुरालवालों पर बेटी की हत्या कर फांसी में लटका देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम में भेज दिया. इधर, परिजनों ने सोमवार को नारायणपुर थाना में आवेदन देकर साजिश के तहत पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >