फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव

फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव

पीरटांड़. हरलाडीह ओपी क्षेत्र के करमाटांड़ गांव की 30 वर्षीय एक महिला के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरुवार रात की बतायी जाती है. शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया गया कि करमाटांड़ निवासी धनीराम मरांडी सहित परिवार के सभी लोग रात में खाना खाकर सो गये. रात में बीच में नींद टूटने पर पत्नी मलोनी देवी फंदे से लटकी हुई दिखी. अचानक उसे फंदे से उतारा गया और आसपास के लोगों को को सूचना दी गयी. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया गया है. घटना हत्या की है या आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >