Giridih News: युवक के साथ विवाहिता फरार

Giridih News: घोड़थंभा ओपी क्षेत्र से एक युवक विवाहिता को लेकर फरार हो गया है.

Giridih News: गिरिडीह जिले के घोड़थंभा ओपी क्षेत्र से एक युवक विवाहिता को लेकर फरार हो गया है. युवती के पिता ने ओपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. कहा है कि कठौआ निवासी अनूप कुमार पिता सुखदेव पंडित ने उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है. बुधवार की सुबह जब सभी सोकर उठे तो बेटी घर में नहीं मिली. आसपास में खोजबीन के दौरान उक्त युवक द्वारा भगा ले जाने की जानकारी मिली. बताया कि उसकी पुत्री का विवाह अन्यत्र हुआ है. वहीं, युवक के पिता ने बताया कि उसका बेटा घर से गुस्सा होकर लापता हो गया है. युवती खुद से कहीं गई होगी. इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. ओपी प्रभारी एसएन ईश्वर ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है.

सड़क दुर्घटना में दंपति घायल :

पचंबा थाना क्षेत्र के दीवान टोला के रहने वाले दंपती रीना देवी व विकास कुमार शुक्रवार की शाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से धनबाद रेफर कर दिया गया है. दोनों स्कूटी से जमुआ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पचंबा थाना क्षेत्र के पर्याना के समीप गलत दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गयी और दोनों घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पचंबा थाना पुलिस वाहन को जब्त कर जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >