Giridih News :माले प्रत्याशी राजकुमार यादव करते रहे समीक्षा

Giridih News :गावां प्रखंड स्थित बिष्णीटिकर स्थित अपने आवास में भाकपा माले प्रत्याशी राजकुमार यादव अपने पक्ष में मिले मत की समीक्षा करते रहे.

गावां प्रखंड स्थित बिष्णीटिकर स्थित अपने आवास में भाकपा माले प्रत्याशी राजकुमार यादव अपने पक्ष में मिले मत की समीक्षा करते रहे. उनके आवास पर गावां समेत राजधनवार व तिसरी के कार्यकर्ता बारी-बारी से आये व मतदान की स्थिति की जानकारी दी. बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर पार्टी को अच्छा मत प्राप्त हुआ है. वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं. मौके पर नागेश्वर यादव, जयनारायण यादव, अकलेश यादव, सकलदेव यादव, अशोक मिस्त्री, कन्हाई राम, नरेश राणा समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >