बगोदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अटका में युवा जागृति आदर्श क्लब की ओर से महा मैराथन 2026 का आयोजन किया गया. आयोजन से पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, थाना प्रभारी राजेश कुमार, झामुमो नेता शत्रुघ्न प्रसाद मंडल ने उद्घाटन किया.
नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने एवं युवाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से यह मैराथन आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल, स्वास्थ्य एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समाज के लिए बेहद जरूरी है.
विधायक ने इस भव्य एवं सराहनीय आयोजन के लिए युवा जागृति आदर्श क्लब अटका के आयोजकों को बधाई दी. मौके पर आयोजन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे.
