गिरिडीह झामुमो स्थापना दिवस समारोह में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की राजनीति में लांचिंग

कल्पना सोरेन ने अपने पति के एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा, आज अपने जन्मदिन और कल गिरिडीह में झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले झारखंड राज्य के निर्माता और झामुमो के माननीय अध्यक्ष आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां से आशीर्वाद लिया.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन सोमवार को सक्रिय राजनीति जीवन की शुरुआत करेंगी. गिरिडीह के झंडा मैदान में सोमवार काे आयोजित झामुमो के 51वें स्थापना दिवस समारोह से उन्होंने सार्वजनिक जीवन में पदार्पण करने की घोषणा रविवार को की.

हेमंत सोरेन के हैंडल से कल्पना सोरेन ने किया ये ट्वीट

कल्पना सोरेन ने अपने पति के एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा, आज अपने जन्मदिन और कल गिरिडीह में झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले झारखंड राज्य के निर्माता और झामुमो के माननीय अध्यक्ष आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां से आशीर्वाद लिया. आज ही सुबह हेमंत जी से भी मुलाकात की.

मैं सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कर रही हूं…: कल्पना सोरेन

उन्होंने आगे लिखा कि मेरे पिता भारतीय सेना में थे. वह सेना से रिटायर हो चुके हैं. पिताजी ने सेना में रहकर देश के दुश्मनों का डटकर सामना किया. बचपन से ही उन्होंने मुझमें बिना डरे सच के लिए संघर्ष करना और लड़ना भी सिखाया. झारखंड वासियों और झामुमो परिवार के असंख्य कर्मठ कार्यकर्ताओं की मांग पर कल से मैं सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कर रही हूं.

जब तक हेमंत जी हमारे बीच नहीं आ जाते, मैं उनकी आवाज बनूंगी

कल्पना मुर्मू सोरेन ने लिखा कि जब तक हेमंत जी हम सभी के बीच नहीं आ जाते हैं, तब तक मैं उनकी आवाज बनकर आप सभी के बीच उनके विचारों को आपसे साझा करती रहूंगी. आपकी सेवा करती रहूंगी. विश्वास है, जैसा स्नेह और आशीर्वाद आपने अपने बेटे और भाई हेमंत जी को दिया है, वैसा ही स्नेह और आशीर्वाद मुझे यानी हेमंत जी की जीवनसंगिनी को भी देंगे.

Also Read : Kalpana Soren: ‘हेमंत जी ने हमेशा संघर्ष से लड़ना सीखा है, झुकना नहीं’ सोशल मीडिया पर बोलीं पूर्व सीएम की पत्नी

4 मार्च को मनता है झामुमो गिरिडीह जिला का स्थापना दिवस

बताते चलें कि झामुमो गिरिडीह जिला का स्थापना दिवस समारोह हर वर्ष चार मार्च को मनाता है. इस बार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी इसे आक्रोश दिवस के रूप में मना रही है. स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना मुर्मू सोरेन के अलावा राज्य के कई मंत्री और विधायक भी उपस्थित रहेंगे.

इन योजनाओं का होगा उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सोमवार को ही गिरिडीह जिले में 586.91 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि 166.75 करोड़ रुपये की कुल 57 योजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे. इसके अलावा 99 योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा, जिस पर 420.16 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

ग्रामीण कार्य विभाग की 36 योजनाओं का चंपाई सोरेन करेंगे उद्घाटन

बताया कि ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की दो, ग्रामीण कार्य विभाग की 36, नगर निगम की 16 और पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल टू की तीन योजनाओं का उद्घाटन किया जायेगा. वहीं पथ प्रमंडल की तीन योजनाएं, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की एक योजना, नगर विकास एवं आवास विभाग की एक योजना, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की चार योजना और ग्रामीण कार्य विभाग की 90 योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा.

Also Read : Giridih: आक्रोश दिवस के रूप में मनेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा का 51वां स्थापना दिवस, आएंगी कल्पना सोरेन

12 बजे बोड़ो एयरपोर्ट आएंगे सीएम चंपाई सोरेन

मुख्यमंत्री मध्याह्न 12 बजे बोड़ो हवाई आयेंगे. वह 12:15 बजे डेयरी प्लांट योगीटांड़ का शिलान्यास करेंगे. 12:40 बजे नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. यहां पर मुख्यमंत्री कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के बाद वह दो बजे परिसदन पहुंचेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >