सिंगिंग टैलेंट को मिलेगा बड़ा मंच, 16 अगस्त को होगा कला संगम सारेगामा का ऑडिशन

गिरिडीह में कला संगम द्वारा सारेगामा गीत प्रतियोगिता सीजन-14 का आयोजन किया जा रहा है। ऑडिशन 16 अगस्त को होगा, पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त है।

कला संगम आगामी 16 अगस्त को नंदकिशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत प्रतियोगिता सीजन-14 का ऑडिशन आयोजित करने जा रही है. यह ऑडिशन अधिवक्ता संघ भवन में सुबह 10 बजे से होगा.

इसमें पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त है. यह जानकारी कला संगम के सचिव सतीश कुंदन ने दी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में पांच से 10 वर्ष सब-जूनियर, 11 से 20 वर्ष जूनियर और 21 से 40 वर्ष प्रतिभागी सीनियर वर्ग में आयोजित होगी.

ऑडिशन में प्रत्येक वर्ग से श्रेष्ट-10 प्रतिभागियों का चयन होगा. 12 व 13 सितंबर को होनेवाले संगीत मुकाबले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय का चयन होगा.

व्यावसायिक कलाकार नहीं शामिल होंगे

कला संगम के अध्यक्ष पंकज कुमार ताह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण फॉर्म साहा गिफ्ट कॉर्नर के अलावा विभिन्न संगीत गुरुओं के यहां उपलब्ध है. ऑडिशन में चयनित नहीं होनेवाले प्रतिभागियों को भी एक और अवसर दिया जायेगा.

ऐसे प्रतिभागी आधे शुल्क के साथ 30 अगस्त को फिर से ऑडिशन में शामिल हो सकेंगे. प्रतियोगिता के प्रायोजक अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मुख्य प्रतियोगिता 12 सितंबर को दोपहर तीन बजे से और फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को दोपहर दो बजे से होगी. इसके अलावा प्रतियोगिता में व्यावसायिक कलाकार भाग नहीं ले सकेंगे.

राउंड के अनुसार गीत का चयन

सब-जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों को तीनों राउंड में अपनी पसंद का गीत प्रस्तुत करना होगा. जूनियर व सीनियर वर्ग में प्रथम राउंड में प्रतिभागी अपनी पसंद का गीत प्रस्तुत करेंगे. सेमीफाइनल राउंड में सेमी-क्लासिकल और कोड राउंड में निर्धारित गीत प्रस्तुत करना होगा.

फाइनल राउंड में निर्णायकों की पसंद का गीत गाना होगा. सब-जूनियर वर्ग के विजेताओं को प्रमाण पत्र, शील्ड व गिफ्ट हैंपर और जूनियर व सीनियर वर्ग के विजेताओं को प्रमाण पत्र, नंदकिशोर प्रसाद स्मृति चिह्न, शील्ड व नकद पुरस्कार दिया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >