सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि कॉमर्शियल गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से लोग प्रभावित हो रहे हैं. कहा कि यगि मंहगाई कम नहीं हुई, तो केंद्र सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. झामुमो के जिला सचिव महालाल सोरेन ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है और केंद्र सरकार जनता की समस्याओं को नजर अंदाज कर रही है.
इनकी रही उपस्थिति
धरना में महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, पूर्व विधायक केदार हाजरा, महानगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, दिलीप मंडल, शाहनवाज अंसारी, अजीत कुमार पप्पू, प्रणव वर्मा, नुनूराम किस्कू, झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, बबली मरांडी, बरकत अली, दिलीप रजक, कृष्ण मुरारी शर्मा, अनवर अंसारी, नौशाद अहमद चांद, प्रधान मुर्मू, नागेश्वर दास, बैजनाथ राणा, अभय कुमार, राकेश रंजन, मुकेश कुमार, सन्नी रैन, बबली मरांडी, प्रमिला देवी, प्रीति भास्कर, हलधर राय, भैरव वर्मा, किसुन सोरेन, टुन्ना सिंह, वाहिद खान, अंजलि किस्कू आदि मौजूद थे.
