Jharkhand News: गिरिडीह में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने पड़ोसी की कर दी हत्या, काम करने जा रहा था उसी वक्त किया हमला

Jharkhand Crime News: गिरिडीह में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने अपने पड़ोसी की हत्या कर दी. यह घटना उस वक्त हुई जब वह फैक्ट्री काम करने जा रहा था.

Jharkhand News, गिरिडीह : गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर का एक युवक लोहे के छड़ से वार कर अपने ही पड़ोस में रह रहे एक व्यक्ति की जान ले ली. शास्त्रीनगर मुहल्ले में एक किराये के मकान पर मानसिक मानसिक रूप विक्षिप्त युवक रहता था. वह नशे का आदी था. शुक्रवार की सुबह उसने अपने पड़ोसी बच्चू रजक पर उस वक्त हमला कर किया जब वह काम करने फैक्ट्री जा रहे थे.

काम करने जा रहा था फैक्ट्री उसी वक्त कर दिया हमला

बताया जाता है कि गिरिडीह जिले के रहने वाले बच्चु रजक कांटी के एक फैक्ट्री में काम करते थे और रोज की तरह अपने फैक्ट्री जा रहे थे. इसी क्रम में नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी के पास मानसिक रूप विक्षिप्त युवक ने लोहे के एक छड़ से बच्चू रजत पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है. बताया जाता है कि इससे पूर्व भी वह कई लोगों पर जानलेवा हमला कर चुका है. कुछ माह पहले उसने अपनी मां पर भी जानलेवा हमला किया था. उस वक्त बच्चू रजक ने ही बीच बचाव कर उसकी मां की जान बचाई थी. तभी से करण सिंह बच्चू रजक पर हमला करने की फिराक में रहता था. शुक्रवार को मौका मिलते हीं उसने बच्चू पर हमला कर दिया.

Also Read: Jharkhand News: हजारीबाग में दीवार गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत, 2 बच्चियां घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >