देवरी प्रखंड के चतरो पंचायत अंतर्गत पथराटांड़ (सुखलजोरिया) स्थित फुटबॉल मैदान में शनिवार, पांच सितंबर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी. प्रतियोगिता का आयोजन स्टार स्पोर्टिंग क्लब पथराटांड़ की ओर से किया जा रहा है. इसे लेकर आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.
दो दिनों तक पथराटांड़ रहेगा गुलजार
क्लब के सचिव जमाल अंसारी ने गुरुवार को बताया कि प्रतियोगिता में झारखंड और बिहार की कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी. दो दिनों तक मैदान में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. आयोजन को लेकर आसपास के खेलप्रेमियों में भी उत्साह है. आयोजकों को उम्मीद है कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ायेंगे.
प्रतिभाओं को मंच मिलने की संभावना
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है. प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचने वाली टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. आयोजक समिति की ओर से खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.
समिति के सदस्य बढ़-चढ़कर लगे हैं तैयारी में
प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्टार स्पोर्टिंग क्लब पथराटांड़ के अध्यक्ष असरफ अंसारी के अलावा समसुद्दीन अंसारी, अहमद, शाहनवाज अंसारी, सद्दाम अंसारी, सबारक अंसारी, मिनाजुल अंसारी, जमाल अंसारी, सलीम, जिलानी, शहजाद, खुर्शीद, कामिल, तनवीर, अली, आफताब, गुडू यादव और सुमन यादव सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
