ससुराल वालों पर जान मारने का आरोप

गोमो : हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैता गांव के मंडल टोला में अंगुरा देवी उर्फ कल्पना देवी की मौत को लेकर उसके पिता भगवान मंडल ने गुरुवार को मामला दर्ज कराया. उसने कल्पना के ससुराल वालों पर दहेज के लिए जान से मारने का आरोप लगाया है. कल्पना के मौत की खबर सुन कर उसके […]

गोमो : हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैता गांव के मंडल टोला में अंगुरा देवी उर्फ कल्पना देवी की मौत को लेकर उसके पिता भगवान मंडल ने गुरुवार को मामला दर्ज कराया. उसने कल्पना के ससुराल वालों पर दहेज के लिए जान से मारने का आरोप लगाया है. कल्पना के मौत की खबर सुन कर उसके मायके वाले गिरिडीह के खुखरा गांव से गुरुवार को सीधे हरिहरपुर थाना पहुंचे. भगवान ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले कल्पना का विवाह चैता के दिलीप मंडल उर्फ प्रदीप मंडल से हुआ था.

शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार उसे प्रताड़ित करते रहते थे. दहेज नहीं लाने पर साजिश के तहत उसे जान मार कर फंदे पर लटका दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके. उसने मृतका के पति दिलीप मंडल के अलावा फिरोज मंडल, उपासी देवी व जोसना देवी को आरोपित किया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं त्वरित कार्रवाई दिलीप मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मालूम हो कि पुलिस ने बुधवार की रात करीब दस बजे फंदे से झूलते हुए अंगुरा का शव बरामद किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >