शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, 50 हजार की संपत्ति का नुकसान

हजारीबाग रोड : सरिया थाना क्षेत्र के कैलाटांड़ पंचायत स्थित अलरती गांव में शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे एक मकान में आग लग जाने से लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इस संबंध में भुक्तभोगी मुस्लिम अंसारी पिता वजीर मियां ने बताया कि गत शुक्रवार की शाम लगभग […]

हजारीबाग रोड : सरिया थाना क्षेत्र के कैलाटांड़ पंचायत स्थित अलरती गांव में शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे एक मकान में आग लग जाने से लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इस संबंध में भुक्तभोगी मुस्लिम अंसारी पिता वजीर मियां ने बताया कि गत शुक्रवार की शाम लगभग 7.30 बजे उनके मकान में अचानक आग लग गयी. घर वालों की नजर आग पर पड़ी तो हो हल्ला होने पर आस-पड़ोस के लोग जुटे. वे आग पर काबू पाने लगे. इसी बीच घर में रखे अनाज, कपड़े, खटिया, आवश्यक कागजात, लकड़ी व अन्य सामग्री जल कर राख हो गयी. बताया कि अगलगी की इस घटना में 50 हजार की संपत्ति का नुकसान हुआ है. इस संबंध में स्थानीय मुखिया मनोज गुप्ता ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति निहायत गरीब है. आग लग जाने के कारण उसके साथ कई अन्य समस्याएं खड़ी हो गयी है. इस विकट घड़ी में वे पीड़ित परिजन के साथ हैं. घटना की सूचना सरिया थाना तथा संबंधित अधिकारी को देने की बात कही है जिससे पीड़ित व्यक्ति को आपदा राहत कोष से उचित मदद दिलायी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >