गिरिडीह. कोडरमा लोकसभा व गांडेय विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को हो रहे चुनाव के पूर्व 18 मई की शाम पांच बजे के बाद से जिला की सभी शराब दुकानों को बंद कर दिया गया है. शराब दुकानों के बंद होने के साथ ही शराब के तस्करों की चांदी हो गयी है. शनिवार की शाम से ही शहर के बस स्टैंड के एक होटल, नटराज चौक स्थित एक किराना दुकान समेत कई स्थानों पर अवैध रूप से शराब की खेप जमा कर उसकी कालाबाजारी शुरू कर दी गयी है. शनिवार की रात को बस स्टैंड स्थित एक होटल में जैसे ही अवैध रूप से शराब बिकने की जानकारी लोगों को मिली तो लोग उस होटल की ओर दौड़ पड़े. यहां होटल संचालक द्वारा मोटी रकम लेकर शराब की बिक्री की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
