जनता का समर्थन मिला, तो करेंगे क्षेत्र का विकास : अर्जुन

गांडेय विधानसभा उप चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शनिवार को सदर प्रखंड की पंचायतों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया.

गिरिडीह. गांडेय विधानसभा उप चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शनिवार को सदर प्रखंड की पंचायतों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने बंदरकुंपी, करहरबारी, बजटो, कोवाड़, सेनादोनी, लेदास आदि पंचायतों के गांवों में लोगों से समर्थन मांगा. कहा कि जनता का समर्थन मिला, तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे. कहा कि वे हमेशा गरीब-मजदूर व पिछड़े लोगों के साथ रहे हैं और रहेंगे. इस दौरान जगह-जगह समर्थकों ने श्री बैठा का स्वागत किया. मौके पर मो आशिक, शंकर राय, सुरेंद्र रजक, प्रमोद राय, सीपी साव, कृष्णा स्वर्णकार, बोधी पंडित समेत कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >