बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, गिरिडीह में लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी

Giridih News: गिरिडीह में बंद घर को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, पुलिस जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

गिरिडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट
Giridih News: नगर थाना क्षेत्र के बीसीसी रोड स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने बंद पड़े एक मकान में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता श्वेता सिन्हा ने नगर थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है. श्वेता सिन्हा ने बताया कि उनके पति रितेश सिन्हा काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं. वह अपनी बेटी के इलाज के लिए हजारीबाग गई थीं, जिसके कारण घर बंद था. शुक्रवार को जब वह वापस लौटीं तो देखा कि मुख्य दरवाजे के दो ताले टूटे हुए हैं. घर के अंदर प्रवेश करने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था.

जांच में जुटी पुलिस, खंगाले जाएंगे सीसीटीवी फुटेज

जांच करने पर पता चला कि चोर घर में रखे करीब 10 भर सोने के जेवर, लगभग 400 ग्राम चांदी के आभूषण और करीब 5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए हैं. घटना के बाद पीड़िता ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इधर, घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें…

गिरिडीह में SIR के पहले दिन बीएलओ से मारपीट, नगर थाना में शिकायत दर्ज 

Ramgarh News: जमीन विवाद में गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या, छह हिरासत में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >